फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: झारखंड से आए विद्यार्थियों ने किया पर्यटन स्थलों का भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत युवा संगम समारोह के तहत झारखंड से आए विद्यार्थियों व शिक्षकों को धर्मनगरी के धाम और शैक्षणिक स्थलों सहित संग्रहालय का भ्रमण करवाया गया। इसके बाद उन्हें ज्योतिसर स्थित गीता स्थली पर ले जाया गया और इसके ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व से रूबरू कराया गया।
विज्ञापन

इसके बाद सभी विद्यार्थियों और अध्यापकों को गुरुकुल दिखाया गया और उन्हें गुरुकुल के साथ हरियाणा की संस्कृति के बारे में भी बताया गया। इसके पश्चात सभी को वहां प्रशासनिक विभाग का भी भ्रमण कराया गया, जिससे मानसिक विकास और चीजों को गहराई से समझने की समझ बनती हैं। इसके बाद श्री कृष्ण संग्रहालय दिखाया गया, वहां उन्हें संगृहीत की प्राचीन स्मारकों से अवगत कराया और उनके बारे में बताया गया। इसके बाद मां भद्रकाली शक्तिपीठ मंदिर का भ्रमण करवाया गया, जहां आध्यात्मिकता जानकारी दी गई। वहीं मंदिर के इतिहास के बारे में झारखंड के विद्यार्थियों को रूबरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें