फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: निबंध प्रतियोगिता में छात्रा अमनीत प्रथम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में निबंध लेखन प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री महावीर जैन पब्लिक स्कूल में रेलवे विभाग की तरफ से वीरवार को आम लोगों की भारतीय रेल विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया और भारतीय रेल के बारे में अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या पूजा शर्मा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और जीवन में कुछ नया व बेहतर करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न कलात्मक व अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने से बच्चों का न केवल बौद्धिक विकास होता है बल्कि उनमें नए जोश व मनोबल को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा नवमी की छात्रा अमनीत, द्वितीय स्थान अंकिता और तृतीय स्थान समरीन ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें