फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फसल अवशेष जलाने के लिए सख्ती जारी, तीन और मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। फसल अवशेष जलाए जाने को लेकर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है लेकिन घटनाएं पूरी तरह से रुक नहीं पाई है। रविवार को भी दो घटनाएं सामने आईं, जिनमें एक पिहोवा तो दूसरी थानेसर क्षेत्र में है। हालांकि देर रात तक इन घटनाओं की पुष्टि कृषि विभाग नहीं कर सका। वहीं तीन और मामले दर्ज किए गए गए तो वहीं अब तक दर्ज मामले 66 हो चुके हैं। इनमें 40 से ज्यादा किसान अब तक गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिन्हें जमानत पर रिहा भी कर दिया गया।
विज्ञापन

बता दें कि रविवार तक जिले में 100 से ज्यादा घटनाओं की सूचना हरसेक के जरिए पहुंच चुकी है, जिनमें से 66 घटनाएं प्रशासन द्वारा चिह्नित भी कर ली गईं जिसके बाद संबंधित किसानों पर कार्रवाई की गई। उधर जहां कृषि विभाग के चार अधिकारी सस्पेंड किए जा चुके हैं तो वहीं सात एसएचओ सहित जिले के 19 अधिकारियों के खिलाफ अदालती कार्रवाई के लिए भी प्रशासन कदम उठा चुका है। उधर इस कार्रवाई को लेकर कृषि विभाग ही नहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों में भी खलबली मची हुई है। कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद का कहना है कि रविवार को आई दोनों सूचनाओं को लेकर सोमवार सुबह जांच कराई जाएगी। सही घटनाएं मिली तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।



तीसरे दिन भी नहीं बुझ पाई फसल अवशेष स्टॉक में लगी आग
उधर गांव किरमिच में लगाए फसल अवशेष स्टॉक में आग तीसरे दिन रविवार को भी जारी रही। हालांकि फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा लगातार प्रयास किए जाते रहे लेकिन करीब 1500 एकड़ के अवशेषों के इस स्टॉक में लगी आग पूरी तरह से नहीं बुझाई जा सकी। इससे पहले गांव धुराला में भी फसल अवशेष के लगाए स्टॉक में भी आग लग गई थी। दोनों ही जगहों पर संबंधित ठेकेदारों को बड़ा नुकसान माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें