फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जीटी रोड पर अल-सुबह ट्रक से टकराई पंजाब रोडवेज की बस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/ शाहाबाद। जीटी रोड पर पंजाब रोडवेज की बस सुबह 4.35 बजे ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। जोरदार टक्कर में बस के केबिन के परखच्चे उड़ गए। बस का स्टेयरिंग, चालक व परिचालक सीट भी टूट गई। इस हादसे में बस चालक समेत 12 यात्रियों को चोट आई है। इसमें चालक सराज निवासी फिरोजपुर पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गया। सवारियों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया। गनीमत रही इसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हादसे की सूचना पाकर मौके पर आए पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त बस को सड़क से हटाकर साइड में कराया। उसके बाद यातायात सुचारू रूप से चला।
विज्ञापन

उधर, यात्री रंजना व सिकंदर ने बताया कि उनको दिल्ली एयरपोर्ट जाना था। जैसे ही सुबह करीब साढ़े चार बजे बस जीटी रोड पर शाहाबाद में मनमोहन सर्विस स्टेशन के पास पहुंची तो अचानक जोरदार धमाका हुआ और यात्रियों की आंख खुल गई। टक्कर लगने के बाद यात्री अपनी सीटों से आगे जा गिरे। बस के अंदर अंधेरा छा गया था और बस में चीख-पुकार मच गई। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। कुछ देर बाद पुलिसकर्मी मौके पर आए और एक-एक कर सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। हादसे से पहले अधिकतर यात्री सोए हुए थे।
सूचना पाकर डायल-112 की तीन गाड़ियां भी मौके पर आ गईं। पुलिस ने जख्मी यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस को सूचना दी, लेकिन एंबुलेंस के आने से पहले कुछ जख्मी यात्रियों को बाइक के जरिए अस्पताल भेज दिया। उसके बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची तो अन्य यात्रियों को भी उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा दिया। हुडा चौकी प्रभारी महेश सैनी ने बताया कि हादसे में बस चालक सराज अभी जख्मी है। सराज बयान देने की हालत में नहीं था। उसे उपचार के लिए किसी दूसरे अस्पताल रेफर किया गया है। उसके बयान दर्ज होने के बाद हादसे के कारण स्पष्ट होंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें