फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता महोत्सव के नाम पर प्रदेश का किया गया खजाना खाली, विकास कोसों दूर: सुरजेवाला

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पत्रकारों से बातचीत करते कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता रणदीप सुरजेव - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि सात साल के शासनकाल में भाजपा ने कुरुक्षेत्र की भूमि में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर दोनों हाथों से लूटने का काम किया। एक ओर जहां गीता महोत्सव के नाम पर प्रदेश का खजाना लुटाने का काम किया गया, वहीं सात साल के शासनकाल में अनेकों घोटाले हुए। विकास के नाम पर जनता को गुमराह करने का काम किया गया। सुरजेवाला शनिवार को पूर्व नगर पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार किसान, मजदूर और दुकानदार से दुश्मनी निकाल रही है। किसान आंदोलन के दौरान भाजपा ने प्रदेश की सड़कों पर कील लगाने के साथ खोदने का काम किया। प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस व लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान 700 से अधिक किसानों की मौत हुई है, लेकिन भाजपा सरकार ने जान गंवाने वाले किसानों को मुआवजा तक नहीं दिया, जबकि पंजाब सरकार ने जान गंवाने वाले किसानों को मुआवजा देने का काम किया है। इतना ही नहीं पंजाब सरकार ने मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी भी दी है। इस मौके पर पूर्व मंत्री एमएल रंगा, नरेंद्र शर्मा की पत्नी पूर्व नगर पार्षद प्रवीन शर्मा, मधुसूदन बवेजा, मुलख राज अरोड़ा, ओमपाल कश्यप, सूरजभान नरवाल, रण सिंह देशवाल, पूर्व पार्षद कृष्ण गुप्ता, पार्थ राणा लुखी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें