फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जिले में राज्य स्तरीय विद्यार्थी कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताएं शुरू

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय विद्यार्थी कानूनी साक्षरता प्रतियोगिता में हिस्सा लेते ​शिक्षक व विद्
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्य स्तरीय विद्यार्थी कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताएं हरियाणा शिक्षा विभाग व हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सहयोग से जिले में शुरू हुईं। मुख्य अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक व शिक्षा विभाग के सहायक निदेशक रहे। जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता पैदा होती है जिससे उनके भविष्य का निर्माण होता है। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सतबीर कौशिक ने बताया कि प्रतियोगिता में राज्य के सभी छह डिविजन स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय आने वाली टीमों टीमों ने भाग लिया है। इस प्रकार 10 विधाओं में निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, पेंटिंग, पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, डॉक्यूमेंट्री फिल्म, स्किट, डेक्लेमेशन, डिबेट, कविता वचन आदि विधाएं शामिल की गईं। सभी बच्चों के भोजन व रात्रि ठहराव की व्यवस्था विभाग की ओर से की गई है।
विज्ञापन

जिला संयोजक डॉ. शीशपाल जांगड़ा ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम का आज पहला दिन है जिसमें कई विधाओं में बच्चे भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कानूनी रूप से जागरूक करना और जागरूकता के साथ-साथ अपने अधिकार और कर्तव्यों के प्रति भी अवगत कराना है।
इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल बग्गा, लेखा अधिकारी जिला परिषद कुरुक्षेत्र सत्यभूषण ,कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ला विभाग से डॉक्टर सुशीला, प्रिंसिपल नरेश गर्ग, पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक मॉडल संस्कृति विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील कपूर व शिक्षा विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें