फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय स्कूली अंडर-17 व 19 खेल प्रतियोगिताएं शुरू, 350 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
विज्ञापन
द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में सोमवार को जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का आगाज किया गया। इसमें चार ब्लॉक के 350 से ज्यादा अंडर-17 व 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पहले दिन लड़कियों की प्रतियोगिताएं हुई। मंगलवार को लड़कों की प्रतियोगिता शुरू होंगी। वहीं जाट धर्मशाला की बेसमेंट हाल में स्थित मोर्निवा शूटिंग अकेडमी में राइफल शूटिंग प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन

शूटिंग का शुभारंभ जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री ने किया। डीईओ अरुण आश्री ने कहा कि यदि बच्चों में शुरू से ही खेलों के प्रति भावना जगाई जाए तो वे निश्चित रूप से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी बनकर देश एवं प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जीवन का हिस्सा है। खेलों में भी विद्यार्थी अपना भविष्य बना सकते हैं। वहीं शारीरिक शिक्षा संघ के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी ने बताया कि पहले दिन लड़कियों के मुकाबले आयोजित कराए गए।
इसमें क्रिकेट को छोड़कर अन्य सभी प्रतियोगिताएं हुई। सभी मुकाबले नॉकआउट होंगे। जीतने वाली टीम और खिलाड़ी ही अगले चरण में प्रवेश करेंगे। मंगलवार को लड़कों की प्रतियोगिताएं खेली जाएगी। इस मौके पर जिला परियोजना समायोजक विनोद कौशिक, डीपीई सुरेंद्र नेहरा, कवींद्र सिंह, सर्वजीत सिंह, शूटिंग कोच बलबीर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। सचिन चौधरी ने बताया कि अंडर-17 आयु वर्ग में 100 मीटर रेस में एमजीपीसी बोरीपुर शाहाबाद स्कूल की मुस्कान दीप कौर पहले तथा जीएनडीएवी पिहोवा स्कूल की आयुषी दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर में जीएनडीएवी पिहोवा स्कूल की आयुषी पहले तथा एसपीएस स्कूल की हिमांशी दूसरे स्थान पर रही। 400 मीटर रेस में मुस्कान दीप कौर पहले तथा सरकारी स्कूल बरोट लाडवा की स्नेहा दूसरे स्थान पर रही। 800 मीटर मेें अंजली व सरस्वती ने पहले व दूसरे स्थान पर रही। वहीं 1500 मीटर रेस में शाहाबाद के ज्ञान ज्योति स्कूल की भावना तंवर प्रथम तथा सरकारी स्कूल थानेसर की समीक्षा दूसरे स्थान पर रही। तीन हजार मीटर रेस में भावना तंवर व सरस्वती दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

कहा कि अंडर-19 आयु वर्ग में 100 मीटर रेस में राजकीय थानेसर स्कूल की रीतिका पहले तथा धूलगढ़ सरकारी स्कूल की रोशनी दूसरे स्थान पर रही। 200 मीटर रेस में रीतिका प्रथम और सरकारी स्कूल भिवानी खेड़ा की सलमा द्वितीय रही। 400 मीटर रेस में डिवाइन पब्लिक स्कूल शाहाबाद की सुजैन प्रीत कौर पहले तथा सरकारी स्कूल भटेडी की मनप्रीत कौर दूसरे स्थान पर रही। 800 मीटर में सुजैन प्रीत कौर व सरकारी स्कूल मंगोली जाटान की अमीना क्रमश: पहले व दूसरे स्थान पर रही। वहीं 1500 मीटर रेस में रीतिका प्रथम तथा धूलगढ़ सरकारी स्कूल की सीमा द्वितीय रही।
खो-खो प्रतियोगिता में लाडवा की टीम पहले तथा पिहोवा की टीम दूसरे स्थान पर रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में थानेसर प्रथम व लाडवा टीम द्वितीय रही। वहीं कबड्डी में लाडवा की टीम पहले तथा पिहोवा की टीम दूसरे स्थान पर रही।
खो-खो प्रतियोगिता में थानेसर ब्लॉक ने पहले तथा शाहाबाद दूसरे स्थान पर रहा। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में लाडवा प्रथम व थानेसर ब्लॉक की टीम द्वितीय रही। वहीं कबड्डी में थानेसर की टीम पहले तथा लाडवा की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें