फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पेडागॉजी कार्यशाला में 60 शिक्षक हुए शामिल

Sun, 04 Jan 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यशाला में हिस्सा लेने के दौरान हिस्सा लेते ​शिक्षक। स्वयं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए एक दिवसीय स्टोरीटेलिंग एंड पेडागॉजी कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों से आए करीब 60 शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षण प्रक्रिया को अधिक रोचक, प्रभावी और विद्यार्थी-केंद्रित बनाना रहा। प्रधानाचार्या प्रतिमा शर्मा ने कहा कि कहानी कहने की कला शिक्षा को जीवन से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। गीता निकेतन आवासीय विद्यालय कुरुक्षेत्र से विषय विशेषज्ञ डॉ. सुरिंदर कौर सैनी और नेहा सचदेवा ने कहानी आधारित शिक्षण के विभिन्न तरीकों, गतिविधियों और उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार स्टोरीटेलिंग से विद्यार्थियों की कल्पनाशक्ति, समझ और रुचि को बढ़ाया जा सकता है। सत्र को पूरी तरह इंटरएक्टिव रखा गया, जिसमें शिक्षकों ने सक्रिय भागीदारी की।

कुरुक्षेत्र। कार्यशाला में हिस्सा लेने के दौरान हिस्सा लेते शिक्षक। स्वयं- फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें