फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शाहाबाद में 76 दिन तक चलेगा विशेष सफाई कार्यक्रम

विज्ञापन
सफाई अभियान में भाग लेते नपा सफाई कर्मचारी।
विज्ञापन
शाहाबाद। शहर में स्वच्छता अभियान की विधिवत शुरुआत गत 24 अगस्त से हो चुकी है। इस अभियान के अंतर्गत नगर पालिका ने भी शहर को स्वच्छ बनाने के लिए 7 नवंबर तक चलने वाले 76 दिन का विस्तृत कार्यक्रम तैयार किया है।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव बम्बूल सिंह के अनुसार इस दौरान रोजमर्रा की सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी जिसमें सरकारी दफ्तरों, बाजारों, गलियों, नालों, तालाबों और पार्कों की सफाई, आवारा पशुओं को पकड़ना तथा पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों पर चालान करना शामिल है। इसके साथ ही अभियान के तहत एक बार किए जाने वाले कार्यों में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता फैलाना, सफाई कर्मचारियों की ट्रेनिंग, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करना, स्वास्थ्य जांच करवाना, पार्कों में रंग-बिरंगे डस्टबिन लगाना, नगर पालिका कार्यालय की मरम्मत, धार्मिक व पर्यटक स्थलों की सफाई और कर्मचारियों को यूनिफॉर्म व आई कार्ड उपलब्ध करवाना शामिल हैं।
अभियान की शुरुआत नगर पालिका सेनेटरी इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार की अगुवाई में हुई, जहां सफाई कर्मचारियों ने विभिन्न सड़कों और गलियों में सफाई कर अभियान का शिद्दत से आगाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें