फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कोई महीनों से सुनने की मशीन के लिए भटक रहा, किसी का एक साल में कटा राशन कार्ड

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय में लगाए समाधान ​शिविर में अपनी ​शिकायतें दर्ज करवाते पीड़ित। संवाद - फोटो : योगेश कुशवाहा
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में लोगों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही। कोई कई माह से सुनने की मशीन के लिए ही भटक रहा है तो कोई साल भर से राशन कार्ड बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर काट रहा है। यही नहीं पेंशन शुरू करवाने के लिए भी लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
विज्ञापन




ऐसी ही फरियाद लेकर सैकड़ों लोग वीरवार को जिला सचिवालय पहुंचे, जहां प्रशासन की ओर से लगाए गए समाधान शिविर में गुहार लगाई। जिला उपायुक्त ने खुद यहां शिकायतें सुनी तो 50 से ज्यादा का निपटारा भी मौके पर कराया। वहीं करीब इतनी ही शिकायतों को विभिन्न विभागों के पास भेज दिया तो वहीं जल्द कार्रवाई करते हुए इन्हें निपटाने के लिए निर्देश भी दिए।







राशन कार्ड बनवाने के लिए हर जगह भटक चुका : बुद्ध राम



मां भद्रकाली मंदिर के समीप रहने वाले बुद्ध राम समाधान शिविर में पहुंचे, जहां उन्होंने बताया कि वे उनका राशन कार्ड कट गया था, जिसे दोबारा बनवाने के लिए एक साल से भटक रहे हैं। हर संबंधित कार्यालय तक पहुंच चुका लेकिन कोई सुनवाई करने वाला नहीं है। समाधान शिविर में भी दो से तीन बार गुहार लगा चुका। अब फिर आश्वासन मिला है।
विज्ञापन








कान की मशीन के लिए ढाई माह से लगा रहे गुहार : रामकिशन



शहर में ही अपनी बेटी के पास रहने वाले बुजुर्ग रामकिशन को उम्र अनुसार कम सुनाई देने लगा है। वे बताते हैं कि जिला अस्पताल से लेकर रेड क्रॉस व समाज कल्याण विभाग सहित कई जगह चक्कर काट चुके हैं। ढाई माह से उन्हें एक-दूसरे कार्यालय में ही भेजा जा रहा है लेकिन मशीन नहीं मिल पाई। अब जिला उपायुक्त ने उन्हें फिर रेड क्रॉस कार्यालय जाने को कहा है।

कुरुक्षेत्र। जिला सचिवालय में लगाए समाधान शिविर में अपनी शिकायतें दर्ज करवाते पीड़ित। संवाद- फोटो : योगेश कुशवाहा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें