इस्माईलाबाद। संत मंदीप दास से सम्मान प्राप्त करते जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाल
इस्माईलाबाद। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने समाज सेवा और जिम्मेदारी का परिचय देते हुए पांच जरूरतमंद कन्याओं के विवाह में 51,000 रुपये का कन्यादान देकर बहनों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस सराहनीय पहल ने समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और भाईचारे का मजबूत संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने संत मंदीप दास का आशीर्वाद प्राप्त किया।
उन्होंने बाबा साहब के विचारों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय ही उनके सपनों के भारत की नींव है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आगे आएं और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करें। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने, समाज में शिक्षा का प्रसार करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. जसविंदर खैहरा, गुरलाल वडैंच, अनवर खान, राजेश पायलट, सूर्यप्रताप राठौड़, परदीप ठसका, जगमाल गोलपुरा, तरसेम काजल सहित अन्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा साथी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
इस्माईलाबाद। संत मंदीप दास से सम्मान प्राप्त करते जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाल