फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने राज्यपाल से की मुलाकात

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राज्यपाल से मुलाकात करने पहुंचे कुवि शिक्षक संघ  के सदस्य । स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. आशिम कुमार घोष से मुलाकात कर विश्वविद्यालय के 35वें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन के लिए आभार व्यक्त किया। प्रो. घोष ने भी शिक्षक समुदाय की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विश्वविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।
विज्ञापन


शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र खटकड़ ने कहा कि दीक्षांत समारोह अत्यंत गरिमामय व सुव्यवस्थित रहा। इसने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। शिक्षक संघ ने विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान गतिविधियों और विद्यार्थियों के समग्र विकास को निरंतर प्रोत्साहित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने भी शिक्षक संघ के सहयोग की सराहना करते हुए विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें