फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बारना गांव में खोदाई के दौरान मिला कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बारना गांव में मंदिर के हॉल की नींव की खोदाई के समय समाधि मुद्रा में कंकाल बरामद हुआ। यह खबर पूरे गांव में फैल गई और इसे देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया। इसे लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि एक दिन पूर्व ही पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने बाबा मस्तगिर अखाड़े में लंगर हाॅल के निर्माण के लिए नारियल फोड़कर उद्घाटन किया था। शुक्रवार दोपहर को जैसे ही नींव खोदी गई तो कस्सी अस्थि पिंजर से टकरा गई, जिससे अस्थि पिंजर बिखर गई।
सरपंच प्रतिनिधि संजीव शर्मा ने बताया कि शाम करीब चार बजे मजदूरों ने सूचना दी कि नींव में कंकाल मिला है। वह तुरंत मौके पर पहुंचा तो देखा कि एक समाधि की मुद्रा में अस्थि पिंजर था, जिसके सिर पर कस्सी लगने के कारण हड्डी बिखर चुकी थी। फिलहाल काम को रुकवा दिया गया है और पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई है।
विज्ञापन

उधर, उमंग संस्था के अध्यक्ष देवीलाल बारना ने बताया कि बण तीर्थ के किनारे पर बाबा मस्तगिर की समाधि सैकड़ों वर्ष पुरानी है जिसमें ग्रामीणों की बहुत आस्था है। यहां पर ग्रामीण समय-समय पर पूजन करने के लिए पहुंचते हैं। यह पूरा क्षेत्र महाभारत काल में काम्यक वन के नाम से प्रसिद्ध था। उन्होंने पुरातत्व विभाग से नमूने लेकर जांच करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें