फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 56 श्रद्धालुओं का जत्था वृंदावन के लिए हुआ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। श्री बांके बिहारी मित्र मंडल द्वारा तीन दिवसीय 56 श्रद्धालुओं का जत्था वृंदावन के लिए रवाना हुआ। मंडल के सेवक हरीश लाल ने बताया कि श्री बांके बिहारी मित्र मंडल की ओर से वीरवार देर रात्रि लगभग 56 श्रद्धालुओं का एक जत्था मथुरा वृंदावन के लिए रवाना हुआ, जिसको रोटरी क्लब के प्रधान नरेश गर्ग द्वारा भगवा झंडा दिखा रवाना किया गया।
विज्ञापन

रोटरी क्लब के प्रधान नरेश ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से न केवल आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि लोगों में श्रद्धाभाव भी पैदा होता है। उन्होंने श्री बांके बिहारी मित्र मंडल के सभी आयोजकों को बधाई दी कि वह इस प्रकार के कार्य करके न केवल समाज में धर्म के प्रति जागृति पैदा कर रहे हैं। बल्कि लोगों की भलाई का कार्य भी कर रहे हैं। वहीं मंडल के सेवक रॉकी मेहरा ने बताया कि जत्था सबसे पहले वृंदावन उसके बाद अन्य धार्मिक स्थान पर भ्रमण करने के बाद सोमवार सुबह वापस लाडवा पहुंचेगा। इस मौके पर भारी संख्या श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें