फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्ति सिरोहीवाल ने एचसीएस की परीक्षा पास कर पाया बीडीपीओ पद

Mon, 05 Sep 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
परिवार के साथ कीर्ति। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
हरियाणा लोक सेवा आयोग की एचसीएस (कार्यकारी शाखा) परीक्षा में बेटियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है। इसी परीक्षा को उत्तीर्ण कर कुरुक्षेत्र की बेटी कीर्ति सिरोहीवाल ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी का पद पाया है। जिससे उसके परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई है तो वहीं उन्हें बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। हालांकि कीर्ति सिरोहीवाल अपने सफलता के  सफर को आईएएस तक लेकर जाना चाहती है।
विज्ञापन


सेवानिवृत जिला सूचना एवं जनंसपर्क अधिकारी देवराज सिरोहीवाल की बेटी कीर्ति सिरोहीवाल ने जींद डीएवी स्कूल से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद 2009 में आईटीएम गुड़गांव से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। 3 सितंबर को जारी हरियाणा लोक  सेवा आयोग की एचसीएस 2014 की परीक्षा को पास कर कीर्ति ने कुरुक्षेत्र का नाम रोशन करने का काम किया है। सेक्टर 13 निवासी कीर्ति सिरोहीवाल ने बातचीत करते हुए इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है।

कीर्ति ने कहा कि बीडीपीओ के पद रह कर लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता और सरकार की  योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम करेंगी। इस सफलता पर विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, डीएवी स्कूल जींद के प्रिंसिपल धर्मदेेव विद्यार्थी ने कीर्ति को बधाई दी है। इस मौके पर  सेवानिवृत डीपीआरओ देवराज सिरोहीवाल, कमल सिरोहीवाल, विक्रम सिरोहीवाल सहित परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें