फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मौन रख स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय के सभागार में शुक्रवार को भारत के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद होने वाले सैनिकों की याद में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि देश को आजाद करवाने के लिए जाने अनजाने अनेक स्वतंत्रता सेनानियों और वीर सैनिकों ने अपने प्राणों की आहुति दी। इन शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखना चाहिए और वीर सैनिकों को जीवन से प्रेरणा लेकर देश की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए।
विज्ञापन


इससे पहले उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, एसडीएम लाडवा अनुभव मेहता, नगराधीश आशीष कुमार, डीएसपी सुनील कुमार, डीआईपीआरओ डाॅ. नरेंद्र सिंह, डीडीपीओ विकास कुमार सहित अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में दो मिनट का मौन रखा। इसके अलावा आरटीए विभाग, उप दमकल केंद्र, जिला आयुर्वेदिक कार्यालय, लोक निर्माण विभाग डिविजन नंबर एक, डीआरडीए ब्रांच, जिला बागवानी विभाग, नगर परिषद के साथ-साथ सभी उपमंडलों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौन रखकर शहीदों को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें