फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 85 हजार रिश्वत लेती एसआई रंगे हाथों गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) अंबाला की टीम ने शुक्रवार को महिला थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर सत्यवंती को 85 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने महिला उत्पीड़न के एक मामले में शिकायतकर्ता को क्लीन चिट दिलवाने के एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।
विज्ञापन

सत्यवंती ने शिकायतकर्ता से सौदा तय होने पर 15 हजार रुपये टोकन मनी के तौर पर पहले ही ले लिए थे व अब बचे 85 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी। एसीबी की प्रभारी निरीक्षक नन्हीं देवी ने बताया कि सेक्टर-आठ निवासी ईश्वर सिंह ने शिकायत दी थी कि उनके खिलाफ महिला थाने में दर्ज उत्पीड़न के झूठे मामले को रफा-दफा करने के लिए एसआई सत्यवंती ने एक लाख रुपये की मांग की है। शिकायतकर्ता ने बताया कि सत्यवंती उनसे 15 हजार रुपये पहले ले चुकी है और 85 हजार रुपये की और मांग कर रही है।
शिकायत मिलते ही एसीबी ने मामले को उपायुक्त के समक्ष रखा। उपायुक्त ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त कर तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। एसीबी टीम ने 85 हजार रुपये के नोटों पर केमिकल पाउडर लगवाकर और उन पर हस्ताक्षर कर शिकायतकर्ता को सौंप दिए। इसके बाद टीम ने शिकायतकर्ता को सत्यवंती के पास पैसे देने के लिए भेजा, जैसे ही एसआई ने राशि ली और शिकायतकर्ता ने इशारा किया, टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे धर दबोचा।
विज्ञापन

आरोपी के पास से पूरी राशि बरामद करने के बाद एसआई सत्यवंती को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। टीम अब उससे पहले लिए हुए 15 हजार रुपये बरामद करने में जुटी है। नन्हीं देवी ने बताया कि उसका मेडिकल करवाने के बाद शनिवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें