फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता ने मानवता को दिया आध्यात्मिक ज्ञान : कृष्ण

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुराने बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री संपर्क अभियान के दौरान चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को प्रचार सामग्री वितरित करते हुए। अमर उजाला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार रहे। उन्होंने कहा कि धर्मक्षेत्र का एक पौराणिक और आध्यात्मिक इतिहास रहा है।
विज्ञापन

इस धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने मोह ग्रस्त अर्जुन को गीता का ज्ञान दिया। वहीं पवित्र ग्रंथ गीता के श्लोकों ने मानवता को आध्यात्मिक ज्ञान प्रदान किया है। इसके साथ-साथ अनेक महान संतों के पैर इस धरा पर पड़े जिससे इस धरा की महता दूर-दूर तक फैली हुई है।
इससे पहले विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार, हरियाणा मानव अधिकार आयोग के चेयरमैन जस्टिस ललित बत्रा, चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, विवि के रजिस्ट्रार डाॅ. विरेंद्र पाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल ने पुरुषोत्तमपुरा बाग में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर ब्रह्मसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की और दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रूप से महाआरती का शुभारंभ भी किया। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल ने कहा कि धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र धरा के स्मरण मात्र से ही मनुष्य को अपने पापों से मुक्ति मिलती है और पुण्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ-साथ ब्रह्मसरोवर का भी कुरुक्षेत्र के इतिहास में एक धार्मिक और पौराणिक इतिहास है। विभिन्न अवसरों पर इस तीर्थ के सरोवर में स्नान करने से पापों से मुक्ति मिलती है। महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया। केडीबी की तरफ से सभी मेहमानों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कुरुक्षेत्र। पुराने बस स्टैंड पर बस का इंतजार करते यात्री। संवाद- फोटो : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आत्मनिर्भर भारत रेल यात्री संपर्क अभियान के दौरान चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को प्रचार सामग्री वितरित करते हुए। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें