फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संकीर्तन में भजनों पर झूमे श्याम प्रेमी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्रीश्याम संर्कीतन में पूजा अर्चना करते हुए। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। समस्त श्यामप्रेमी परिवार की ओर से नरकातरी रोड़ स्तिथ साधु फार्म काॅलोनी में 556वां श्री श्याम ताली संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जगदीश चंद्र धीमान परिवार ने श्याम पूजन किया। समस्त श्यामप्रेमी परिवार की ओर से खाटू श्याम जी के प्रचार-प्रसार के लिए ताली कीर्तन किया जाता है। साथ ही महिला ताली कीर्तन भी करवाए जाते हैं। संकीर्तन में गायकों ने लगन तुम से लगा बैठे, जो होगा देखा जाएगा....., लो आ गया अब तो श्याम, मैं शरण में तुम्हारी......, श्रद्धा बिन श्याम मिले नहीं ये जान ले प्यारे, है भाव का भूखा सांवरिया पहचान ले प्यारे...... और हम तो बाबा के भरोसे चलते हैं...... इत्यादि भजन गाए। भजनों के बाद श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
विज्ञापन

श्यामप्रेमी अजय गोयल ने बताया कि खाटू श्याम जी की आरती में दिनेश गोयल, हरीश गुप्ता, गौरव गुप्ता, जगमोहन गुप्ता, मनोज गुप्ता, लवीश, शुभम अरोड़ा, अनिल मित्तल, संतोष गुप्ता, योगेंद्र अग्रवाल, कविता गोयल, शशी धीमान, अनिता शर्मा, सुषमा और कनिका आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें