फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: संकीर्तन में गूंजे श्याम बाबा के जयकारे

Tue, 04 Nov 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू धाम मंदिर में संकीर्तन में हिस्सा लेते श्रद्धालु। विज्ञप्ति
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति की ओर से खाटू धाम मंदिर में रविवार रात्रि श्री श्याम संकीर्तन एवं विशाल भंडारा आयोजित किया गया। समिति के प्रधान सुभाष सुखीजा और सचिव अटल शर्मा ने बताया कि श्री श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हुए इस संकीर्तन में मुख्य पुजारी आचार्य शंभू प्रसाद के सान्निध्य में समिति सदस्यों, यजमानों और सहयोगियों ने श्याम पूजन किया।
संकीर्तन में श्रद्धालुओं ने पंक्तिबद्ध होकर भव्य श्याम दरबार के दर्शन किए। मंदिर प्रशासन ने भक्तों को श्याम खजाना बांटा। गौरी-गणेश पूजन और मां सरस्वती वंदना से आरंभ हुए संकीर्तन में दो गायकों अयोध्या से गुनगुन दुबे और शाहाबाद से श्रवण राज ने श्याम भजनों की झड़ी लगाई जिनमें तू किरपा कर बाबा, कीर्तन करवाऊंगा..., दरबार अनोखा, सरकार अनोखी खाटू वाले की हर बात अनोखी..., देर न करो न करो इंतजार श्याम जी के चरणों से कर ले तू प्यार..., शायद मेरे बाबा को ख्याल हमारा आया है इसलिए बाबा ने हमें कीर्तन में बुलाया है... और जिसकी चौखट पे झुकता ये संसार है उस चौखट के हम सेवादार हैं... इत्यादि भजन सराहे गए। देर रात्रि तक चले भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। श्याम जी के जयकारों से सारा वातावरण गुंजायमान हुआ।
विज्ञापन

समिति पदाधिकारियों ने श्याम भक्तों से निवेदन किया कि मंदिर विस्तार के लिए करवाए जा रहे निर्माण कार्य में सभी तन-मन-धन से सहयोग करें। संकीर्तन में श्याम भक्तों ने बारी-बारी से चंवर सेवा की।
विज्ञापन

संकीर्तन के बाद आरती हुई और आरती के बाद श्याम जी का पुष्प शृंगार भक्तों को प्रदान किया गया। मान्यता है कि पुष्प शृंगार से सभी बाधाएं दूर होती हैं। संकीर्तन के साथ-साथ विशाल भंडारा चलता रहा जिसमें श्याम भक्तों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया। श्याम जी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें