संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। श्रीलक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से विष्णु कॉलोनी में श्रीराम भक्त हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। क्लब की ओर सभी की सुख शांति के लिए हवन-यज्ञ भी किया गया। क्लब के महानिदेशक कुलवंत सिंह भट्टी ने कहा कि हिंदू धर्म में हनुमान जी एक ऐसे देवता हैं, जिन्हें चिरंजीवी माना गया है और वे हर युग में पृथ्वी पर मौजूद रहते हैं। यही कारण है कि कलियुग में बजरंगी की साधना को अत्यंत ही शुभ और शीघ्र फलदायी माना गया है।
क्लब के सदस्यों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया गया व भजन गाए गए। क्लब के सभी सदस्यों ने हनुमान जी को तिलक किया। इस दौरान हनुमान जी की झांकी दिखाई गई हनुमान जी का अभिनय कुलवंत सिंह भट्टी ने किया। इस अवसर पर क्लब के संरक्षक सुरेंद्र गुप्ता, चेयरमैन राजेंद्र गर्ग, प्रधान मास्टर सुंदर लाल, उप प्रधान गुलशन रतड़ा, महासचिव महेंद्र ठाकुर, सह सचिव राम अवतार मित्तल, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश कालडा, महानिदेशक कुलवंत सिंह भट्टी, निर्देशक राजेश बंसल, प्रबंधक रमेश शर्मा, सह प्रबंधक रमेश चुघ व हर्षदीप सिंह भट्टी सहित अन्य मौजूद रहे।