फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोरूम में लगी आग, एक कर्मी झुलसा, कई गाड़ियां जली

Sun, 19 Feb 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
शोरूम के प्लेसमेंट में हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 शहर के सेक्टर 2 इंडस्ट्रीयल एरिया में स्थित मारुति शोरूम में देर सांय को आग लग गई। कुछ ही देर में आग पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों और दर्जनों कर्मियों ने करीब दो घंटे तक कड़ी मशक्त कर आग पर काबू पाया। इस घटना से शोरूम में कार्यरत कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई  जबकि एक कर्मी भी झुलस गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शोरूम के बेसमेंट में बनाए गए प्लेसमेंट में करीब 32 कारें खड़ी थी। करीब साढ़े पांच बजे इन्हीं में से एक गाड़ी में एक मैकेनिक कुछ कार्य कर रहा था। तभी कार में अचानक ही आग लग गई, जिसने कर्मी को भी अपनी चपेट में ले लिया। शोरूम में कार्यरत अन्य कर्मियों ने बताया कि इस कर्मी के कपड़ों में आग लगी हुई थी, जो चिल्लाता हुआ बाहर भागने लगा। उसे देख अन्य कर्मियों ने उसे पकड़ा और उसके जलते कपड़े उतारे तो उसे तत्काल ही अस्पताल में भेज दिया। आग लगने की सूचना तत्काल ही फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

दो गाड़ियां जली, नहीं झुलसा कोई कर्मी : जीएम
जीएम योगेश बख्शी ने बताया कि आग लगने के कारणों को वह भी जान नहीं पाए है, लेकिन इसमें दो गाड़ियां जली है तो वहीं कोई कर्मी नहीं झुलसे हैं। घटना के दौरान यहां करीब 32 गाड़ियां थी, लेकिन फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू कर लिया।
विज्ञापन


 नायब तहसीलदार और एसएचओ पहुंचे
शोरूम में आग लगने की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार परमिंद्र सिंह और पिपली थाना प्रभारी दिलीप राणा पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान नायब तहसीलदार ने बताया कि आग लगने की यह बड़ी घटना थी। जिसमें एक कर्मी झुलसा है, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। आग कैसे लगी और इसमें कितना नुकसान हुआ। इसके पीछे क्या लापरवाही रही, इस संबंध में जांच की जाएगी। उधर एसएचओ ने बताया कि घटना को लेकर अभी कोई शिकायत नहीं मिली है और न ही मामला दर्ज किया है।

....जब बचाओ बचाओ करते भागा कर्मी : कुलभूषण
शोरूम पर अपनी गाड़ी रिपेयर करवाने पहुंचे प्रत्यक्षदर्शी शाहाबाद निवासी रवि कुलभूषण ने बताया कि यहां उस समय हड़कंप मच गया जब कपड़ों में लगी आग के साथ एक कर्मी बचाओ-बचाओ करता हुआ बाहर दौड़ने लगा। उन्होंने खुद उसे देखा कि उसकी पेंट व कमीज की बाजूओं में आग लगी थी। अन्य कर्मियों ने उसे काबू किया और बाजू की आग बुझाई तो वहीं उसकी पेंट भी निकाली और तत्काल ही उसे यहां से किसी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद तो आग बढ़ती ही चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें