संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान में खेल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान चम्मच दौड़, थ्री लेग दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं में संस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा दिखाई।
महिला वर्ग की चम्मच दौड़ प्रतियोगिता में अंजलि ने पहला और सुगंधा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। संस्थान की छात्रा वैशाली तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग के मुकाबलों में सिंटू ने प्रथम, नाजिम ने द्वितीय तथा राजन ने तृतीय स्थान हासिल किया। बोरी दौड़ प्रतियोगिता में निशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिगजैग दौड़ में कीर्ति व नाजिम ने प्रथम तथा दीपक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अलावा शॉट पुट में सुकांत ने प्रथम, गौरव ने द्वितीय तथा आसिफ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों को आईआईटीआर संस्थान की प्राचार्य प्रो. अमीषा सिंह ने सम्मानित किया और कहा कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास के लिए अपने जीवन में खेलों को भी महत्व देना चाहिए। खेल हमारे शरीर को ऊर्जा एवं स्फूर्ति प्रदान करते हैं। संस्थान ने खेलों की उपयोगिता को दृष्टिगोचर करते हुए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया है।
उन्होंने कहा कि खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है। यह प्रतियोगिता खेलों से प्राप्त होने वाले अनुशासन, समय प्रबंधन एवं आत्म विश्वास को आत्मसात करने की ओर एक सराहनीय कदम है। इस अवसर पर प्रो. बीएस यादव, डॉ. रोहिणी, डॉ. रीटा रानी, डॉ. ममता चावला, डॉ. मनप्रीत कौर, डॉ. दिग्विजय सिंह, डॉ. अंग्रेज सिंह, कंवलप्रीत कौर, रीना यादव व पूजा सैनी आदि मौजूद रहीं।