फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फसल अवशेष जलाने को लेकर कृषि उपनिदेशक को भी कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में फसल अवशेष जलाने के मामले थम नहीं रहे हैं, जिसके चलते जिला प्रशासन के साथ-साथ कृषि विभाग के उच्चाधिकारी भी कड़ी सख्ती बरत रहे हैं। इसी के चलते जहां वीरवार तक 62 किसानों पर मामले दर्ज किए जा चुके तो 24 से अधिक को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि इन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया तो वहीं अन्य किसानों को गिरफ्त में लेने को लेकर भी पुलिस कार्रवाई करती रही।
विज्ञापन

उधर कृषि विभाग की ओर से जहां चार अधिकारियो को सस्पेंड किया जा चुका है वहीं कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद को भी फसल अवशेष जलने को लेकर कारण बताओ नोटिस दिया गया है। उधर फसल अवशेष जलने के मामले न थमने पर संबंधित क्षेत्र के तहसीलदारों को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। उधर जिला उपायुक्त राजेश जोगपाल का कहना है कि सख्ती लगातार जारी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें