पिहोवा। गांव सैयना सैदा के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। सुभाष वासी ईशाक ने बताया कि उसका बड़ा भाई कृष्ण कुमार गत दिवस किसी काम से पिहोवा गया था। शाम करीब सात बजे वह बाइक पर सवार होकर लौट रहा था तभी एक कार चालक ने उसे टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद