फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुवि में सुरक्षाकर्मियों की कमी, 280 की जगह महज 126 कर्मियों से ही चलाया जा रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ए प्लस प्लस कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सुरक्षाकर्मियों की कमी से जूझ रहा है, जिसका खामियाजा कर्मचारियों और विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद न होने का नतीजा है कि हर दिन चोरी की घटनाओं से लेकर मारपीट के मामले भी सामने आ रहे हैं। उसके बावजूद भी सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव करने की ओर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विश्वविद्यालय परिसर में ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियां सरेआम घूमती हैं तो वहीं इनमें सवार युवक फिल्मी स्टाइल में बिना किसी डर के वीडियो भी बनाते देखे जा सकते हैं। कुछ ही दिनों पहले पुरुष छात्रावास के कमरे और में तेजधार हथियार बरामद किए गए थे, जिस विद्यार्थी के कमरे से हथियार मिले थे उसे भी छात्रावास से निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि प्रशासन द्वारा पुरुष छात्रावास परिसर में स्टीकर लगे वाहनों को ही प्रवेश दिया जाता है, ताकि बाहरी वाहनों को नियंत्रित किया जा सकें लेकिन इसके बावजूद भी ऐसे बाहरी लोगों का परिसर में आना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाता है। इसी तरह पहले भी कई बार हॉस्टल परिसर और कैंपस में मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं लेकिन प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं किया गया। अब तक कई कर्मचारियों और विद्यार्थियों की साइकिल, मोटरसाइकिल व अन्य सामान चोरी के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन


खास बात यह है कि कुवि परिसर में 280 सुरक्षा कर्मियों की जगह महज 126 से ही काम चलाया जा रहा है। इनमें भी 20 कर्मी ऐसे हैं जो महज खानापूर्ति के लिए दूसरे विभागों से लिए गए हैं। विश्वविद्यालय 154 कर्मियों की कमी से जूझ रहा है। पिछले काफी समय से कर्मियों की भर्ती भी नहीं हो पाई है और कई कर्मचारी समय-समय पर सेवानिवृत हो रहे हैं। ऐसे में कर्मियों की संख्या दिन-प्रतिदिन कर्मियों की संख्या कम ही हो रही है। करीब 400 एकड़ में फैले कुवि परिसर में मात्र 126 सुरक्षाकर्मी है, जोकि तीन शिफ्टों में तैनात रहते हैं। जबकि विवि में 280 सुरक्षाकर्मियों की आवश्यकता है। कुवि में 49 शैक्षणिक विभाग है और इसके अलावा अन्य ब्रांच, कार्यालय, छात्रावास और मुख्य द्वार है, जहां सुरक्षाकर्मियों का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन




सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने हेतु उठाए जा रहे कदम : डॉ. वीरेंद्र
कुलसचिव डॉ. वीरेंद्र पाल का कहना है कि विश्वविद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने हेतु उचित कदम उठाए जा रहे हैं तथा भविष्य में भी ये कार्य जारी रहेगा। सुरक्षाकर्मी अपना कार्य बेहतर कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें