फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शुगर मिल कर्मियों को मिलेगा एक्सग्रेसिया का लाभ

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अ​धिकारियोे की बैठक लेती उपायुक्त नेहा सिंह। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। सहकारी चीनी मिल के कर्मचारियों को सरकार की तर्ज पर एक्स ग्रेसिया नियम 2019 का फायदा मिलेगा। इस मुद्दे पर शाहाबाद सहकारी चीनी मिल बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक में मोहर लगा दी गई है।
विज्ञापन

दो अन्य मामलों पर भी सदस्यों ने अपनी सहमति व्यक्त की है। बैठक वीरवार को लघु सचिवालय में उपायुक्त नेहा सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शुगर मिल से संबंधित अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में सबसे अहम विषय चीनी मिलों के लिए हरियाणा सरकार की तर्ज पर बनाए गए एक्स ग्रेसिया नियम 2019 को अडॉप्ट करने पर सहमति व्यक्त की गई।
दॉ कुरुक्षेत्र केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड कुरुक्षेत्र से पिराई सत्र 2024-25 के लिए कैश क्रेडिट लिमिट बारे विषय पर भी सदस्यों ने अपनी मुहर लगाई है। बैठक में शाहबाद सहकारी चीनी मिल के 60 केएलपीडी एथनॉल प्लांट से बीपीसीएल, एचपीसीएल और आईओसीएल डिपों तक एथनॉल ढुलाई ट्रांस्पोर्ट व अन्य विषयों पर निर्णय ले लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें