फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दुकानदारों को हटाने होंगे नालों से स्लैब

Wed, 24 May 2023 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगरपरिषद कार्यालय में कार्यवाहक सफाई दरोगाओं की बैठक लेते नगर परिषद के कार्यकारी अ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। पानी निकासी के लिए नालों पर दुकानदारों द्वारा बनाए गए स्लैब हटाने होंगे। ऐसा न करने पर नगर परिषद कार्रवाई करेगी। परिषद ईओ देवेंद्र नरवाल ने सफाई दरोगाओं की बैठक में कहा कि किसी भी स्तर पर बरसाती सीजन में पानी नहीं रुकना चाहिए। हर दरोगा को अपने-अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी लेनी होगी और इसमें किसी संसाधन की जरूरत है तो नगर परिषद देगी।
ईओ ने कहा कि अनेक दुकानदारों ने नालों पर स्लैब आदि बनाए हुए हैं, जिनकी वजह से पानी अवरुद्ध होता है। ऐसे में ये स्लैब हटाने होंगे। ऐसा न करने पर दुकानदारों को नोटिस दिए जाएंगे और नगर परिषद खुद ये स्लैब हटाएगी, जिस दौरान कोई नुकसान होता है तो दुकानदार जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र नरवाल ने सफाई दरोगाओं को आदेश दिए कि अभी बरसाती सीजन आने में अभी करीब एक से डेढ़ महीना बाकी है। ऐसे में आपके पास अपना एरिया के नाले साफ करवाने का पूरा समय है। बरसाती सीजन से पहले अगर नाले साफ होंगे तो बरसाती पानी की दो घंटे में पूरी निकासी हो जानी चाहिए। ऐसा न हो कि पानी कई-कई घंटे तक सड़कों पर जमा रहे, जिससे लोगों को परेशानी हो। सभी कर्मचारियों को किट उपलब्ध करवाई जाएगी, जिसमें दस्ताने, जैकेट, बरसाती कोर्ट, जूते, हेलमेट होंगे। इस अवसर पर मुख्य सफाई निरीक्षक रूप रविंद्र बिश्नोई, सफाई निरीक्षक संजय कुमार लांबा, डीईओ अनूप सिंह, सफाई दरोगा सुभाष गुंसर, पवन, विकास, राजेंद्र, जुम्मन, सुरेंद्र, राजेंद्र व गुरुचरण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें