यूनिवर्सिटी प्रशासन के सोमवार को दुकानें सील करने के विरोध में मंगलवार को दिन भर मार्केट बंद रहा।
इससे विद्यार्थियों के साथ ही अन्य लोगोें को भी परेशानी हुई। दुकानदारों ने बताया कि वे यूनिवर्सिटी के वीसी से मिलने चंडीगढ़ भी गए थे, लेकिन कोई सार्थक परिणाम नहीं निकल पाया।
यूनिवर्सिटी प्रशासन के आदेश पर सोमवार को एक टीम ने 10 दुकानों को सील कर दिया था। दुकानें सील करने के विरोध मेें सभी दुकानदार मंगलवार सुबह ही मार्केट में एकत्रित हो गए और कार्रवाई का विरोध जताया।
दुकानदारों ने बताया कि चंडीगढ़ में वीसी से मिलने गए तो वहां उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ा। उसके बाद वीसी ने कह दिया कि वे तीन दिन बाद कुरुक्षेत्र पहुंचेंगे और तभी इस बारे में बात करेंगे।