फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गोली चलाने का आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/लाडवा। अपराध अन्वेषण शाखा 1 की टीम ने लाडवा शराब ठेके पर गोली चलाने के आरोपी मुठभेड़ में घायल जैनपुर जाटान गांव के रहने वाले अमन को दोबारा प्रोडक्शन वारंट पर लेकर काबू किया है।
विज्ञापन

वहीं डेढ़ माह बाद भी इस मामले में तीसरा आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर है, उसे काबू करने के लिए पुलिस ने उस समय लगभग छह विशेष टीमें भी गठित की थीं। अब पूछताछ में अमन से तीसरे आरोपी के बारे में पता लगाने की कोशिश की जाएगी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 14 सितंबर की रात्रि को लाडवा के बस अड्डे के सामने ठेके पर गोली चलाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी करके जांच की थी लेकिन उस समय पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। टीम इसके बाद भी जांच में जुटी रही और 19 सितंबर को टीम को गांव सोंटी में एक नर्सरी के पास अमन बिना नंबर की मोटरसाइकिल लिए खड़ा हुआ दिखाई दिया। टीम ने उसे रुकने के बारे में कहा तो अमन ने टीम पर दो फायर किए। पुलिस टीम ने अपना बचाव करते हुए जवाबी फायरिंग की तो अमन की टांग में गोली लग गई थी। घायल आरोपी को जिला नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था।
विज्ञापन

31 अक्तूबर को टीम ने अमन को अदालत से दोबारा प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश करके पांच दिन के रिमांड पर लिया गया है। सीआईए प्रभारी सुरेंद्र ने बताया कि अमन से अभी भी गोलीबारी के पीछे कारण व तीसरे आरोपी का पता लगाया जाएगा। मामले में शामिल एक आरोपी को यमुनानगर पुलिस ने मुठभेड़ में 19 सितंबर को ढेर कर दिया था। तीसरे आरोपी के बारे में अब अमन ही कोई अहम जानकारी दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें