फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दिल्ली-अंबाला हाईवे पर सड़क हादसे में जूता व्यापारी की मौत, मां गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली-अंबाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में चंडीगढ़ के 27 वर्षीय जूता व्यापारी सिमरन सिंह की मृत्यु हो गई, जबकि उनकी मां परमिंद्र कौर गंभीर रूप से घायल हो गईं। सिमरन चंडीगढ़ के सेक्टर 18 सी के निवासी थे। वह जूतों का शोरूम संचालित करते थे।
विज्ञापन

सिमरन सिंह के रिश्तेदार रूघवीर सिंह ने बताया कि सिमरन अपनी मां परमिंद्र कौर के साथ दिल्ली में अपनी बहन से मिलकर चंडीगढ़ लौट रहे थे। सतलोक आश्रम के समीप उनकी कार को एक अज्ञात वाहन ने पीछे से तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सिमरन की कार सड़क से नीचे खेतों में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।

राहगीरों की ओर से डायल 112 पर सूचना देने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सिमरन सिंह के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायल परमिंद्र कौर को शहर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश में जुट गई है।
प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार बनी कारण

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें