पिहोवा। अभियान के तहत बेसहारा पशुओं को पकड़ते नगरपालिका कर्मी। विज्ञप्ति
पिहोवा। उपमंडल की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं को जल्द से जल्द गोशालाओं में शिफ्ट करने का कार्य संबंधित अधिकारी पूर्ण करें। इस कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीएम अभिनव सिवाच ने ये निर्देश दिए और कहा कि 31 तक उपमंडल को बेसहारा पशुओं से मुक्त बनाने के लक्ष्य को पूरा करना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए नगर पालिका के अधिकारी मेहनत और ईमानदारी के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे। प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य अनुसार बेसहारा पशुओं को संबंधित गोशालाओं में शिफ्ट करने के कार्य में और तेजी लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार सोमवार तक 25 बेसहारा पशुओं को गोशालाओं में भेजा गया जिनमें से 20 बेसहारा पशुओं की टैगिंग भी की गई।