फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अवैध हथियार रखने के मामले में शैली गैंग के गुर्गे को मिली जमानत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला व सत्र जज दिनेश कुमार मित्तल की अदालत ने अवैध हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार कैथल जिले के मटौर गांव के रहने वाले विक्रम (25) को नियमित जमानत दे दी। विक्रम को 19 सितंबर से हिरासत में रखा गया था। यह मामला थाना सदर थानेसर की एफआईआर नंबर 551 से जुड़ा है कई धाराओं में मामला दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना पर चौधरी देवी लाल पार्क में कार से चार युवकों को पकड़ा था जिनमें से प्रत्येक के पास एक देशी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी सहिल उर्फ शैली के गैंग से जुड़े बताए गए, जो अमेरिका से गिरोह चला रहा है। अदालत ने जांच पूरी होने, चार्जशीट दाखिल होने, ट्रायल में समय लगने और विक्रम का कोई अन्य आपराधिक रिकॉर्ड न होने को आधार बनाकर जमानत मंजूर की। आरोपी को एक लाख रुपये का मुचलका और इतनी ही राशि की जमानत भरने को कहा गया है। मुख्य आरोपी सहिल अभी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें