कुरुक्षेत्र। संवाद कार्यालय कुरुक्षेत्र में 16 दिसंबर को आयोजित संवाद कार्यक्रम में शहर के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और कोचों ने खेल सुविधाओं के लिए खुलकर विचार रखे। कार्यक्रम का फोकस खेलों के बुनियादी ढांचे, सुरक्षित प्रशिक्षण और आधुनिक सुविधाओं के विस्तार पर रहा। मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय के पूर्व खेल निदेशक और वॉलीबॉल के अर्जुन अवार्डी डॉ. दलेल सिंह ने कहा कि यदि खिलाड़ियों को सही संसाधन, गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और सुरक्षित माहौल मिले, तो प्रदेश और देश को उत्कृष्ट खिलाड़ी मिल सकते हैं।
उन्होंने सीएम सिटी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कोचों की नियमित उपस्थिति और प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन व्यवस्था लागू करने की आवश्यकता बताई। साइकिलिस्ट विवेक ने सुरक्षित अभ्यास की अहमियत पर जोर देते हुए कहा कि सड़क पर अभ्यास जोखिम भरा है। प्रदेश में वेलोड्रम के निर्माण से ट्रैक इवेंट के खिलाड़ियों को सुरक्षित और वैज्ञानिक प्रशिक्षण मिलेगा। साथ ही, उन्होंने खेल मैदानों की ट्रैक की समय-समय पर मरम्मत और स्टेडियम में अभ्यास समय का स्पष्ट निर्धारण करने की मांग रखी, ताकि खिलाड़ियों के अभ्यास में व्यवधान न हो। प्रतिभागियों ने उम्मीद जताई कि यदि इन सुझावों पर अमल हुआ, तो सीएम सिटी खेलों का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगी और नए राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के सितारे तैयार होंगे।
कुरुक्षेत्र। डॉ. दलेल सिंह।
कुरुक्षेत्र। डॉ. दलेल सिंह।
कुरुक्षेत्र। डॉ. दलेल सिंह।