फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतनु हत्याकांड : मुख्य आरोपी पुलिस पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शराब कारोबारी शांतनु की हत्या का मुख्य आरोपी रोमिल वारदात के 11 दिन बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उस पर दो लाख का इनाम घोषित कर चुकी है। अंबाला समेत कई जिलों में उसके पोस्टर लगाए जा चुके हैं। इस मामले में अभी तक पुलिस पांच आरोपियों को काबू कर चुकी है। इसमें से तीन को रिमांड पर लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। दो को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पूछताछ के दौरान सामने आया है कि यह सभी नोनी राणा गैंग के लिए काम करते हैं। हालांकि पांचों एक दूसरे को जानते भी नहीं है।
इन सभी को विदेश में बैठे गैंग के सरगना पूरी वारदात के लिए सिलसिलेवार तरीके से दिशा-निर्देश दे रहे थे। आरोपियों को कुछ समय पहले ही शूटरों व मुखबिरों से मिलाया गया था। मुखबिर का काम सिर्फ विदेश में बैठे सरगनाओं को ही सूचना देने का आदेश था। इसके बाद शूटर उनके निर्देशों पर पूरी वारदात को अंजाम दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की गिरफ्तारी की दिनभर रही चर्चा : यहां दिन भर चर्चा चलती रही कि एसटीएफ ने इस मामले में करनाल के इंद्री की रहने वाली एक 42 वर्षीय महिला को गिरफ्तार किया है। उसने विदेश में रह रही अपनी बेटी के कहने पर शूटर वारदात में शामिल एक शूटर सुजल को दस हजार रुपये दिए थे। हालांकि मामले की जांच से जुड़े एसटीएफ के जांच अधिकारी इंस्पेक्टर सौरभ कुमार ने महिला की गिरफ्तारी की खबर से इन्कार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें