फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शैंकी और लवप्रीत को मिला बेस्ट कैडेट का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। भगवान परशुराम कॉलेज में सात दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया, जिसके समापन पर पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। शिविर के बेस्ट कैडेट बॉयज का इनाम शैंकी और बेस्ट कैडेट गर्ल्स का इनाम लवप्रीत को प्राप्त हुआ। शिविर कमांडर शीतल और गुरप्रीत रहे।
विज्ञापन

शिविर में विद्यार्थियों को आत्मनिर्भरता, वित्तीय साक्षरता और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी दी गई। पंजाब नेशनल बैंक के प्रतिनिधि रायसिंह ने सेल्फ-एंप्लॉयमेंट स्कीम के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी और बताया कि विद्यार्थी मधुमक्खी पालन, मशरूम फार्मिंग, कंपोस्ट मेकिंग जैसे शॉर्ट-टर्म कोर्स करके आत्मनिर्भर बन सकते हैं। उन्होंने फाइनेंशियल लिटरेसी पर भी चर्चा की, जिससे छात्र आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें।
डॉ. प्रवीण शर्मा ने जेंडर सेंसिटाइजेशन पर व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने लैंगिक समानता और भेदभाव को खत्म करने के तरीकों पर प्रकाश डाला। प्रो. सुमन शर्मा ने मेंस्ट्रूअल हाइजीन पर जानकारी दी, जो जिला लीगल सर्विसेज अथॉरिटी द्वारा आयोजित स्वास्थ्य सखी अभियान का हिस्सा था। इस सत्र में छात्राओं को मासिक धर्म से जुड़ी स्वच्छता और स्वास्थ्य देखभाल के महत्व से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

शाम के सत्र में छात्रों ने सेक्टर पांच में ड्रग्स अवेयरनेस और स्वच्छता जागरूकता रैली भी निकाली। सात दिवसीय शिविर ने छात्रों को न केवल शैक्षिक और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया, बल्कि उनके व्यक्तित्व विकास में भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें