फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शहीद उधम सिंह क्रिकेट क्लब ने 14 रन से जीता मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। फीनिक्स क्रिकेट ग्राउंड में रविवार को फीनिक्स टी10 ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले में शहीद उधम सिंह क्रिकेट क्लब ने जैतपुरा सांगवान को 14 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए शहीद उधम सिंह क्रिकेट क्लब ने 10 ओवर में आठ विकेट पर 72 रन बनाए। जवाब में जैतपुरा सांगवान की टीम 8.5 ओवर में 58 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन


शहीद उधम सिंह क्रिकेट क्लब की ओर से सिमरनजीत सिंह ने 20 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए। सरवजीत सिंह जोसन ने आठ गेंदों पर 12 रन का योगदान दिया। टीम ने अतिरिक्त रनों सहित कुल 72 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैतपुरा सांगवान की टीम की ओर से रजत सांगवान ने 18 गेंदों पर 22 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सके। गेंदबाजी में यश जाट ने 1.5 ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। चाचा फौजी ने दो विकेट लिए, जबकि सिमरनजीत सिंह और अवतार सिंह को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें