फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सात लाख 73 हजार 425 मतदाता आज करेंगे 43 चुनावी योद्धाओं के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सैनी सहित जिला की चारों विधानसभाओं पर सियासी रण में उतरे 43 योद्धाओं के भाग्य का फैसला आज शनिवार को होगा। इन 37 पुरुष व छह महिला उम्मीदवारों की जीत-हार सात लाख 73 हजार 425 मतदाता तय करेंगे। सबसे ज्यादा 16 प्रत्याशी हॉट सीट लाडवा विधानसभा क्षेत्र से मैदान में है। चुनाव के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है तो शुक्रवार को पोलिंग पार्टियां अपने-अपने बस्ते लेकर रवाना हुईं। प्रात: सात बजे से मतदान शुरू होगा और सायं छह बजे तक मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में सात लाख 73 हजार 425 मतदाता हैं, जिनमें से चार लाख 591 पुरुष मतदाता व तीन लाख 72 हजार 820 महिला मतदाता हैं। मतदान के लिए 810 बूथ बनाए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्र में 609 तथा शहरी क्षेत्र में 201 बूथ हैं और हर विस क्षेत्र में एक-एक दिव्यांग बूथ, एक-एक महिला संचालित बूथ, एक-एक यंग बूथ और एक-एक मॉडल बूथ शामिल हैं। चुनाव शांतिपूर्ण करवाने के लिए 24 फ्लाइंग स्क्वायड टीम, 36 स्टेटिक सर्विलांस टीमें, चार वीडियो सर्विलांस टीमें नियुक्त की गई हैं। मतदान पर 24 जोनल मजिस्ट्रेट मैदान में रहकर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। इसके साथ-साथ चुनाव प्रक्रिया के तहत लगभग 5000 कर्मचारी डयूटी पर तैनात हैं।


पोस्टल बैलट पेपर के तहत 2131 मतदाताओं ने किया मतदान

इस बार दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को घर से वोटिंग की सुविधा प्रदान की गई है, जिसके तहत 179 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है और इस प्रक्रिया की बाकायदा वीडियोग्राफी भी की गई है। पोस्टल बैलट पेपर के तहत 2131 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है।
विज्ञापन



लाडवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी
भारतीय जनता पार्टी से कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कांग्रेस के मेवा सिंह, इनेलो की सपना बड़शामी, जननायक जनता पार्टी के विनोद कुमार शर्मा, आम आदमी पार्टी के जोगा सिंह, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया के मान सिंह, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के विक्रम सिंह सैनी, राष्ट्रीय गरीब दल से सतीश कुमार, भारतीय सर्वोदय पार्टी से सुभाष सैनी, आजाद उम्मीदवार अशोक सैनी, आजाद उम्मीदवार प्रवीण कुमार, आजाद उम्मीदवार भजन सिंह, आजाद उम्मीदवार राजकुमार, आजाद उम्मीदवार कश्यप रामचंद्र, आजाद उम्मीदवार विक्रमजीत सिंह चीमा, आजाद उम्मीदवार संदीप गर्ग।





शाहाबाद विधानसभा के प्रत्याशी
कांग्रेस के रामकरण, भाजपा के सुभाष चंद, आप से आशा रानी, जननायक जनता पार्टी की उम्मीदवार रजीता सिंह, बहुजन समाज पार्टी के चंद्रभान चौहान, मिशन एकता पार्टी की कांता देवी, आजाद उम्मीदवार पवन कुमार, आजाद उम्मीदवार राजेश कनीपला, आजाद उम्मीदवार शिव नाथ शामिल हैं।





थानेसर विधानसभा के प्रत्याशी

कांग्रेस से उम्मीदवार अशोक अरोड़ा, भारतीय जनता पार्टी से सुभाष सुधा, आम आदमी पार्टी से कृष्ण बजाज, बहुजन समाज पार्टी से तनुजा को हाथी, जननायक जनता पार्टी से सूर्या प्रताप सिंह राठौड़, लोकतांत्रिक पार्टी से उम्मीदवार जयवीर सिंह रंगा, आजाद उम्मीदवार अशोक कुमार, आजाद उम्मीदवार मेहर, आजाद उम्मीदवार अभिषेक पूनिया शामिल है।





पिहोवा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी


कांग्रेस के मंदीप चट्ठा, भारतीय जनता पार्टी के जय भगवान कमल का फूल, शिरोमणि अकाली दल अमृतसर सिमरनजीत सिंह, इनेलो के बलदेव सिंह, आम आदमी पार्टी के गेहल सिंह, जननायक जनता पार्टी की उम्मीदवार सुखविंदर कौर, संयुक्त संघर्ष पार्टी के गुरनाम सिंह, आजाद उम्मीदवार रजत शर्मा, आजाद उम्मीदवार श्याम लाल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें