फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्री गुरु हरगोबिंद जी के प्रकाश पर्व पर सात दिवसीय समागम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज प्रकाश पर्व को समर्पित समागम शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में शुरू हुआ। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्री अखंड पाठ साहिब जी की पहली लड़ी के साथ आरंभ हुए समागम में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा, सदस्य जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, कुलदीप सिंह मुलतानी, करनैल सिंह निमनाबाद, बलविंदर सिंह भिंडर, पलविंदर सिंह दरड़, बीबी करतार कौर, बलदेव सिंह हाबड़ी, गुरनाम सिंह लाडी, इंदरजीत सिंह, पूर्व कनिष्ठ उपप्रधान बीबी रविंदर कौर अजराना, कवलजीत सिंह अजराना, पूर्व मैंबर बेअंत सिंह सहित अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में पहुंची संगत ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष शीश नवाया। झींडा ने संगत से अपने बच्चों को गुरमत ज्ञान देने एवं गुरबाणी से जोडऩे का आह्वान किया। कहा कि हम सब को अपने-अपने बच्चों को गुरु इतिहास की जानकारी देनी चाहिए। अब जैसे गर्मियों का अवकाश चल रहे हैं, तो इन दिनों में बच्चों को गुरु साहिबान के ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करवाने चाहिए। जत्थेदार दादूवाल ने गुरु साहिब के प्रकाश पर्व में पूर्ण सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन

सजाए जाएंगें दीवान ः अतिरिक्त सचिव एवं कार्यालय सचिव सतपाल सिंह डाचर ने बताया कि यह समागम 12 जून तक चलेगा। पहली लड़ी प्रारंभ हो गई है और दूसरी लड़ी की शुरुआत आठ जून तथा अंतिम एवं तीसरी लड़ी 10 जून शुरु होगी। तीसरी लड़ी का समापन 12 जून को होने के उपरांत दिन व रात को दीवान सजाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें