फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सैनिकों के लिए रक्षा सूत्र लेकर रवाना हुए सेवा भारती के कार्यकर्ता

Sun, 10 Aug 2025 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेवा भारती के जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद रंगा व नगर अध्यक्ष राजेश इंटरनेशनल ने सेवा भारती के कार्यकर्ताओं को वाघा बॉर्डर पर तैनात सैनिकों को बहनों का प्यार राखियों के रूप में लेकर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से रवाना किया। ये राखियां सेवा भारती की प्रशिक्षित बहनों व वात्सल्य वाटिका कुरुक्षेत्र की बच्चियों ने तैयार कीं। निर्मित राखियों को लेकर आज सेवा भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता हरि सिंह व स्वावलंबी यात्रा के संयोजक तरुण जैन पश्चिम एक्सप्रेस से बाघा बॉर्डर के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

हरि सिंह ने कहा है मेरे लिए बड़े गौरव की बात है कि आज मैं सेवा भारती की तरफ से सीमा पर तैनात भारत माता के सपूत सैनिकों के लिए राखियां ले जाने का मौका मिला। सेवा भारती की ओर से पिछले काफी समय से वात्सल्य वाटिका में स्वामी हरि ओम दास परिवर्जक के सानिध्य में संकल्पित रक्षा सूत्रों का निर्माण वात्सल्य वाटिका प्रशिक्षित बच्चियों के द्वारा में किया जा रहा था। इसका प्रशिक्षण तरुण जैन, आशीष नागपुर व श्रुति द्वारा दिया गया। वात्सल्य वाटिका की ओर य सेवा भारती के सहयोग से 21 हजार राखियां बनाने का संकल्प लिया गया था। उसी संकल्प के साथ आज देश की रक्षा में अपने परिवारों से दूर सीमा पर तैनात सैनिकों के लिए राखी भेजी गई।
सेवा भारती द्वारा हर वर्ष सीमा पर तैनात वीर सैनिकों के लिए सेवा भारती के संस्कार केंद्र के बच्चों एवं बहनों के द्वारा निर्मित राखियां भेजी जाती है। नगर अध्यक्ष राजेश सिंगला ने बताया कि इस कार्य के माध्यम से ना केवल बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रशिक्षण दिया गया अपितु युवा को देश भक्ति से जोड़ने का कार्य भी किया गया। कुरुक्षेत्र जंक्शन स्टेशन पर सेवा भारती के कार्यकर्ताओं व वहां पर मौजूद यात्रियों द्वारा भारत माता के जयकारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें