कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार पुनर्मूल्यांकन शाखा की उप-कुलसचिव कंचन बाला को तत्काल प्रभाव से कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी का कार्यभार सौंपा गया है। ये जानकारी लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी। उन्होंने बताया कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के आदेशानुसार मनोविज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. राज रतन को तत्काल प्रभाव से डिप्टी चीफ सिक्योरिटी आफिसर नियुक्त किया गया है।