फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीरो सर्वे : पहले राउंड के मुकाबले दूसरे राउंड में कुरुक्षेत्र वासियों के शरीर में पाई गई ज्यादा एंटी बॉडी

विज्ञापन
Sero survey: More anti body found in Kurukshetra's body in second round as compared to first round
विज्ञापन
सीरो सर्वे के पहले राउंड के मुकाबले दूसरे राउंड में कुरुक्षेत्र वासियों के शरीर में अधिक एंटी बॉडी पाई गई है। सर्वे के अनुसार कुरुक्षेत्र में पहले राउंड में हुआ सीरो सर्वे में 8.7 प्रतिशत लोगों के शरीर में एंटी बॉडी पाई गई थी, लेकिन 19 और 20 अक्तूबर को जिलेभर में हुए सीरो सर्वे के अनुसार 13.6 प्रतिशत एंटी बॉडी पाई गई है। अगर प्रदेश की बात करें तो पहले राउंड में 8.1 प्रतिशत और दूसरे में 14.8 प्रतिशत एंटी बॉडी पाई गई है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आने के बाद जिले की कितनी प्रतिशत आबादी के शरीर में एंटी बॉडी विकसित हो चुकी है, इसपर शोध करने के लिए जिला स्वास्थ्य विभा ने टीमों का गठन कर 19 और 20 अक्तूबर को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से 720 सैंपल एकत्रित किये थे।
बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांधी नगर, मोहन नगर, कृष्णा नगर गामड़ी, खानपुर कॉलियां, सिरसला, मथाना, शाहाबाद, डीग, माजरी मोहल्ला, जंधेड़ी, ठसका मीराजी और हरिगढ़ भौरखा से रैंडम सैंपल लिये गए थे। यानी 60 प्रतिशत सैंपल ग्रामीण क्षेत्र और 40 प्रतिशत सैंपल शहरी क्षेत्र से एकत्रित किये गए थे।
विज्ञापन

43 नये कोरोना संक्रमित, 52 मरीजों ने दी मात
कुरुक्षेत्र में मंगलवार को कोरोना संक्रमित 43 नये मरीज सामने आए हैं, जबकि विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन 52 कोरोना संक्रमित मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 6349 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिये गए 1 लाख 16 हजार 220 में से 1 लाख 8 हजार 828 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 6797 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 6349 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 104 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी है। कुरुक्षेत्र में फिलहाल कोरोना वायरस के 344 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें