फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजातीय विवाह : नाराज परिजनों ने पति-पत्नी को सरेराह पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरजातीय विवाह से नाराज परिजनों ने अपनी बेटी और उसकी पति को सरेराह पीटा। इस दौरान परिजनों ने पति के रिश्तेदारों का वाहन भी तोड़ दिया और बेटी को जबरन गाड़ी बिठा अपने साथ ले गए। अंतरजातीय विवाह करने वाले युवक-युवती एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हैं और हरियाणा केकुरुक्षेत्र के गांव बाबैन के रहने वाले हैं। दोनों ने 28 अक्त्तूबर को भागकर अंतरजातीय विवाह किया था। जीरकपुर पुलिस ने इस मामले में अगवा हुई युवती के पति सलिंद्र सिंह की शिकायत पर युवती के भाई जगविंद्र सिंह, चाचा साहिब सिंह, ताया बलदेव सिंह, दादा साधा सिंह समेत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। युवक का कहना है कि वे दोनों बालिग हैं और जीरकपुर में अपने वकील से मिलने आए थे।
विज्ञापन

सलिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसकी पत्नी दोनों ही बबैन गांव के रहने वाले हैं और एक सीनियर सेकेंडरी में पढ़ते थे। स्कूल में ही दोनों की दोस्ती हुई और उन्होंने विवाह करने का फैसला लिया। मगर दोनों की बिरादरी अलग-अलग होने की वजह से युवती के परिजन इस अंतरजातीय विवाह से रजामंद नहीं थे। लिहाजा उन्होंने 28 अक्तूबर को भागकर एक गुरुद्वारा साहिब में विवाह कर लिया। सलिंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके वकील चिराग वधवा जीरकपुर मोना ग्रीन सोसायटी में रहते हैं। जिन्होंने हाईकोर्ट से सुरक्षा लेने के संबंध में उन्हें घर पर बुलाया था। उनकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मामले की सुनवाई होनी थी। जब वे एडवोकेट के घर के गेट के बाहर पहुंचे, तभी हरियाणा नंबर वाली गाड़ी उनके पास आकर रुकी। जिसमें से चार से पांच मास्कधारी लोग उतरे और उन्होंने उनसे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उन्होंने उसकी पत्नी को जबरन अपनी गाड़ी में बिठाया और फरार हो गए। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें