फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एडहॉक कमेटी और दादूवाल पर लगाए गंभीर आरोप

Mon, 22 Sep 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी में चल रहा विवाद खत्म होने के बजाय गहराता ही जा रहा है। कमेटी प्रधान जगदीश सिंह झींडा के चुनाव को एक गुट की ओर न्यायिक आयोग में चुनौती दी हुई है, वहीं उनकी ओर से सब कमेटियां बनाए जाने व भंग करने का मामला भी गुरुद्वारा आयोग के पास विचाराधीन है। इसी बीच अब कमेटी के नामित सदस्य बलजीत सिंह दादूवाल व पूर्व की एडहॉक कमेटी पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
सोमवार को मुख्यालय पर कमेटी सदस्य इंदरजीत सिंह ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि स्वयं को पंथ प्रचारक कहने वाले दादूवाल प्रधान जगदीश सिंह झींडा पर बेबुनियाद आरोप लगाकर षड़यंत्र के तहत उन्हें बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाए कि एडहॉक कमेटी के समय में 345 कर्मचारियों की भर्ती की गई थी जिनमें से 133 पंजाब के रहने वाले कर्मचारियों को नियुक्ति दी गई और इनमें से 71 कर्मचारियों को बलजीत सिंह दादूवाल ने अपनी सिफारिश पर भर्ती कराया था। जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा के प्रधान बनने के बाद हरियाणा कमेटी के हेड ऑफिस की 20 करोड़ रुपये एफडी करवाई गई है जबकि जत्थेदार भूपिंदर असंध व दादूवाल की कमेटी के कार्यकाल में यह आंकड़ा शून्य रहा।
विज्ञापन

इंदरजीत सिंह ने कहा कि प्रधान झींडा ने हरियाणा कमेटी की बतौर प्रधान कमान संभालने के बाद कोई भी नई भर्ती नहीं की है और उन्होंने हरियाणा कमेटी बनाने के लिए करीब 30 साल तक संघर्ष किया है। झींडा का मकसद हरियाणा कमेटी को बुलंद कर रहे हैं।
इंदरजीत सिंह ने कहा कि दादूवाल पर जो तीन लाख रुपये का केस किया गया है, वह प्रधान जत्थेदार झींडा ने नहीं बल्कि किसी अन्य सदस्य की ओर से किया गया है। दादूवाल की ओर से किए गए क्रियाकलापों की अभी जांच बाकी है जो कोर्ट केस के चलते फिलहाल रुकी हुई है। जांच पूर्ण होने के बाद उन पर करोड़ों रुपये का गबन सामने आ सकता है। उन्होंने एक सदस्य पर गलत तरीके से जमीन खरीदने के भी आरोप लगाए। यही नहीं, संस्था के वरिष्ठ उपप्रधान पर भी गुरु घर के वाहनों का प्रयोग अपने व्यापार में करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

इंदरजीत सिंह ने आरोप लगाए कि कमेटी प्रधान झींडा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350 साला शहीदी शताब्दी मनाना चाहते हैं लेकिन दादूवाल रोड़ा अटका रहे हैं। यही नहीं वे श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर में सराएं बनाने की परियोजना में भी बाधा डाल रहे हैं।
दादूवाल से संपर्क नहीं
कमेटी के नामित सदस्य बलजीत सिंह ने दादूवाल से इन आरोपों के संदर्भ में संपर्क करने का प्रयास किया तो संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें