फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आत्म निर्भर भारत संकल्प यात्रा का समालखा में किया स्वागत

Sun, 14 Dec 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। हर घर स्वदेशी,घर घर स्वदेशी व स्वदेशी खरीदो- स्वदेशी बेचो का संदेश देते हुए आत्म निर्भर भारत संकल्प यात्रा शनिवार देर शाम समालखा पहुंची। जहां पुराने बस अड्डे पर समालखा भाजपा की शहरी मंडल अध्यक्षा रेखा संजय गोयल व विधायक मनमोहन भड़ाना के प्रतिनिधि जसराज भाटी की अगुवाई में स्वागत किया।
विज्ञापन

आत्म निर्भर भारत संकल्प यात्रा के प्रदेश संयोजक डाॅ. ऋषिपाल मथाना ने बताया कि विगत सात दिसंबर को सीएम नायब सैनी व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली ने कैथल से यात्रा शुरू की थी। समालखा में रात्रि विश्राम के बाद यात्रा रविवार सुबह अगले पड़ाव के लिए प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि आत्म निर्भर भारत ही विकसित राष्ट्र बन सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प ही नहीं लिया बल्कि विकसित राष्ट्र बनाने का रास्ता भी दिखाया है। इस मौके पर समालखा नगर पार्षद संजय गोयल, मनीष बैनीवाल, अनिल कालीरमन, वाइस चेयरपर्सन प्रतिनिधि सतपाल शर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुभाष कुहाड़, ग्रामीण मंडलाध्यक्ष अनिल कौशिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें