फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 हजार नशीली गोलियां बरामद, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जीटी रोड खानपुर कोलियां गांव के डेरा पुरबिया में किशोर मेडिकोज के संचालक किशोर कुमार को पुलिस ने 75 हजार नशे की गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नशे की यह गोलियां कुरुक्षेत्र लाडवा मार्ग पर कड़ामी मोड़ पर नाकाबंदी कर एक कार से बरामद की। पूछताछ के बाद पुलिस ने किशोर की निशानदेही पर नशे की गोलियों के सप्लायर लाडवा के गांव मेहरा वासी सुशील कुमार उर्फ पिंटू को भी हिरासत में ले लिया है। यह जानकारी डीएसपी ममता सौदा ने दी है।
विज्ञापन

डीएसपी ममता सौदा ने बताया कि थाना सदर थानेसर की टीम को उक्त व्यक्ति के बारे में सूचना मिली थी। सूचना पर उन्हें पता चला था कि एक कार में नशीली दवा लेकर किशोर पिपली की ओर आ रहा है। पुलिस ने गांव कड़ामी मोड़ के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान किशोर की कार की चेकिंग करने पर कार की पिछली सीट से 15 डिब्बे बरामद किये गये थे। प्रत्येक डिब्बे में 50 पाउच तथा प्रत्येक पाउच में 100 गोलियां मिली। कुल मिलाकर 75000 नशे की गोलियां बरामद हुई।
बहरहाल पुलिस ने किशोर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह यह नशीली गोलियां सुशील कुमार उर्फ पिंटू पुत्र राम कुमार वासी मेहरा जिला कुरुक्षेत्र से खरीद कर लाया है। थाना सदर थानेसर पुलिस ने अपनी जांच को आगे बढ़ाते हुए नशीली गोलियों के सप्लायर आरोपी सुशील कुमार को भी काबू कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार इन दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें