फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआई से मदद लें, लेखन और सोचने की कला न भूलें : प्रो. विक्रम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू के सीनेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एआई के प्रयोग को समझाते मीडिया विभ
विज्ञापन
गौरव सागवाल
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। खबर लिखने से लेकर शोध पत्र तैयार करने तक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि, तकनीक पर बढ़ती निर्भरता से सोचने, लिखने की क्षमता और खबरों की विश्वसनीयता प्रभावित होने की आशंका भी है।
सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने इन चुनौतियों पर चर्चा की। कार्यक्रम की थीम एआई के दौर में प्रेस : चुनौतियों से निपटना और सत्य को बनाए रखना रही।
विज्ञापन

गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मीडिया विभाग के प्रो. विक्रम कौशिक ने एआई के फायदे और जोखिमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शोध और लेखन में एआई का उपयोग बढ़ रहा है, लेकिन सही इनपुट और विषय की समझ जरूरी है। तकनीक के इस्तेमाल में निजी जानकारी की सुरक्षा और नैतिकता का ध्यान रखना चाहिए। पत्रकारिता में तथ्यों की जांच और अपनी समझ को प्राथमिकता देनी होगी। खबर की विश्वसनीयता की जिम्मेदारी पत्रकार की ही है।
विज्ञापन

खेल टुडे के प्रधान संपादक राकेश थपलियाल ने कहा कि मौके पर जाकर घटना को महसूस करने से खबर में धार और संवेदनाएं आती हैं। एआई आदेश पर काम करने वाला टूल है, इसलिए विद्यार्थियों को पढ़ने और खुद लिखने की आदत बनाए रखनी चाहिए। वरिष्ठ पत्रकार रास बिहारी ने कहा कि विद्यार्थियों का सबसे बड़ा धर्म निरंतर पढ़ना और सीखना है। एनयूजेआई के उपाध्यक्ष डॉ. रनेश राणा ने कहा कि लिखने की कला को भूलना घातक है। उन्होंने विषय पर बेहतर लिखने वाले विद्यार्थी को चार दिन के हिमाचल दर्शन और औद्योगिक भ्रमण पर ले जाने की घोषणा की, जिसका खर्च वह स्वयं उठाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें