फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव सेवा को कृपाण पहने देख भड़के सिख, सड़क पर बिठाकर मंगवाई माफी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिखों की महापंचायत के दौरान गुरुद्वारा छठी पातशाही के बाहर देव सेना के कार्यकर्ता के गले में कृपाण पहने घूमते दिखाई दिए। यह देख संगत भड़क गई और उन्हें पकड़ कर गुरुद्वारा के सामने सड़क पर बिठाकर माफी मंगवाई। इस दौरान सेना के अध्यक्ष ने माफी कहा कि उन्हें इस बारे में मालूम नहीं था कि कृपाण को हर कोई धारण नहीं कर सकता।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कृष्णा धाम में देव सेना का हिंदू बचाओ राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा था। इस अधिवेशन में राजस्थान व बल्लभगढ़ के कार्यकर्ता शामिल हुए थे। दोपहर को जब गुरुद्वारा छठी पातशाही में सिखों की महापंचायत चल रही थी तो देव सेना के कार्यकर्ता गुरुद्वारे के बाहर से गुजरने लगे। इन कार्यकर्ताओं ने कृपाण पहनी हुई थी। जिसे देखकर सिखों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने देव सेना के कार्यकर्ताओं को पकड़ लिया। देव सेना के अध्यक्ष बृज भूषण सैनी ने सिख संगत को बताया कि उन्होंने धर्म रक्षा के लिए इसे पहना हुआ है। इसके बारे में उन्होंने एसडीएम बल्लभगढ़ से अनुमति भी ली हुई है। उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी कि वे लोग कृपाण नहीं पहन सकते हैं। उन्होंने सिख संगत से माफी मांगी। सिख परिवार हरियाणा के अध्यक्ष कवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि कृपाण को पहनने का हक सिर्फ सिखों को है। दूसरी ओर भाकियू मान गुट के प्रदेशाध्यक्ष गुणी प्रकाश ने सिख संगत पर देव सेना के कार्यकर्ताओं को बंधक बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यात्रियों के साथ ऐसा व्यवहार करने के मामले में वे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें