फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदइंतजामी और अनदेखी की भेंट चढ़ा सेक्टर-पांच का पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-पांच का पार्क बदइंतजामी और अनदेखी की भेंट चढ़ गया। इस पार्क के हालात बद से बदतर हो चुके हैं। बढ़ती घास के कारण लोगों का पार्क में टहलना और बैठना काफी समय से बिल्कुल ही बंद हो चुका है। घास के साथ-साथ पार्क में खरपतवार और कांग्रेसी घास ने डेरा जमा लिया है। पार्क में घुटनों से ऊपर हो चुकी घास में सैर करना तो दूर लोग इसके पास आने से भी कतराते हैं। पार्क के झूले भी टूट चुके हैं, जिस कारण बच्चों ने भी पार्क से दूरी बना ली है।
विज्ञापन

वहीं पार्क में बैठने के लिए कुर्सी और बेंच की कोई व्यवस्था नहीं है। पार्क का एक हिस्सा कूड़ेदान में तब्दील हो चुका है। पार्क के अंदर व उसके आस पास लाइट का भी कोई प्रबंध नहीं है। अंधेरा होने के बाद लोग पार्क के पास से गुजरने में भी डरते हैं। वहीं पानी की निकासी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। इसके कारण बारिश का पानी काफी दिनों तक भरा रहता है, जिससे बीमारियों के फैलने की भय भी बना हुआ है।
सेक्टर वासी राजेंद्र ने बताया कि काफी दिनों से पार्क की स्थिति दयनीय बनी हुई है। पार्क में साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। पार्क में घास घुटनों तक बढ़ी हुई है, जिस कारण लोग पार्क में सैर करना भी छोड़ चुके हैं।
विज्ञापन

गुरमीत ने बताया कि पार्क मेें बढ़ी हुई घास को देखकर कोई भी पार्क में नहीं आता है। लोगों को पार्क के अंदर जाने में भी डर लगने लगा है। क्या पता इस घास में कौन-सा जहरीला जीव उन्हें काट ले। वहीं रात को लाइट का भी कोई प्रबंध नहीं है। शाम होने के बाद तो लोग पार्क के पास जाने से भी कतराते हैं।
राकेश ने बताया कि पाक में पानी के निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। इस कारण पार्क में बरसात का पानी पार्क में ही जमा रहता है, जिसमें कई तरह के जहरीले जीव-जंतु डेरा डाले हुए हैं। इससे आसपास रहने वाले लोग भी परेशान है। दूसरा पानी के सड़ने से बीमारियां फैलने का भी भय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें