कुरुक्षेत्र। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा संचालित करवाए जाने वाली सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) अक्तूबर की पूरक परीक्षाएं 20 अक्तूबर से शुरू होंगी। परीक्षाओं का तिथि-पत्र बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर अपलोड कर दिया गया है।
बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि सेकेंडरी एवं सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) सीटीपी, रि-अपीयर, कम्पार्टमेंट, अतिरिक्त विषय व अंक सुधार विषय की परीक्षा 20 अक्तूबर से आरंभ होकर आठ नवंबर तक संचालित होंगी। सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं 20 अक्तूबर से आरंभ होकर 31 अक्तूबर तक तथा सीनियर सेकेंडरी (शैक्षिक/मुक्त विद्यालय) की परीक्षाएं आठ नवंबर तक संचालित होंगी। परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक रहेगा।